फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मोबाइल व नकदी लूट करने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 11 Oct 2025 12:24 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। सीआईए थ्री पुलिस टीम ने काम से घर लौट रहे श्रमिक से मोबाइल व आठ हजार नकदी लूट करने की वारदात में शामिल फरार चौथे आरोपी को बुधवार शाम को हरिनगर रेलवे अंडर पास के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान तितरम गांव कैथल हाल हरिनगर निवासी गोबिंद के रूप में हुई है। आरोपी गोबिंद ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि लूटी गई आठ हजार की नकदी में से उसने अपने हिस्से में पैसे खर्च कर दिए। पुलिस ने वीरवार को पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
विज्ञापन

थाना सेक्टर 13-17 में सावेज निवासी कैराना यूपी हाल किराएदार हरिनगर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह ठेकेदार सुहेब के पास काम करता है। 26 जून की रात करीब नौ बजे वह काम से घर लौट रहा था। सेक्टर-6 स्थित स्कूल के पास पहुंचा तो सामने से चार लड़के आए और उससे बीड़ी मांगी। बीड़ी नहीं पीता यह बात बोलकर वह युवकों से आगे निकल गया। तभी युवकों ने पीछे से अचानक उसके सिर व मुंह पर बोतल नुमा चीज मारी और मोबाइल व आठ हजार रुपये छीनकर फरार हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें