ट्रेन में चेन पुलिंग का आरोपी गिरफ्तार
दादरी संवाद। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर दादरी रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन में चेन पुलिंग करने के मामले में आरोपी को आरपीएफ ने पकड़ा है। आरोपी के खिलाफ रेलवे अधिनियम एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई है। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 12487 दिल्ली की तरफ जा रही थी। जब ट्रेन रेलवे स्टेशन दादरी के पास पहुंची तो चेन पुलिंग कर दी गई। जौनपुर के भरतीपुर गांव निवासी राजेश कुमार ट्रेन से उतर गए। कोतवाली में रेलवे अधिनियम एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई है।