फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ट्रेन में चेन पुलिंग का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर दादरी रेलवे स्टेशन के समीप यार्ड में ऊंचाहार एक्सप्रेस में चेन पुलिंग कर दी गई। इसके चलते ट्रेन करीब पांच मिनट तक रुकी रही। सूचना पर पहुंची आरपीएफ ने चेन पुलिंग करने के आरोपी इटावा जनपद के उग्ररपुर गांव निवासी पुष्पेंद्र को पकड़ लिया। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रेन दिल्ली की ओर जा रही थी। दादरी यार्ड में पहुंचते ही चेन पुलिंग कर दी गई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे सूरजपुर जाना था, इसलिए उसने चेन पुलिंग की। पुलिस आरोपी को आरपीएफ कोतवाली ले गई, जहां रेलवे अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें