ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा -1 में आरडब्ल्यू के द्वारा पौधारोपण किया गया। स्रोत निवासी
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सेक्टर बीटा-1 में शुक्रवार को आरडब्ल्यूए ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण अभियान चलाया। गेट नंबर-6 पर आयोजित कार्यक्रम में चांदनी, मधुकामिनी, गुड़हल, बोगनवेलिया और जेट्रोफा के 151 पौधे लगाए गए। आरडब्ल्यूए महासचिव हरेंद्र भाटी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य सेक्टर को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाना है। उन्होंने कहा कि पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी भी आरडब्ल्यूए उठाएगी।