फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जमीनी विवाद में जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

Fri, 10 Oct 2025 12:32 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। फौजी नगर कॉलोनी में जमीनी विवाद में प्रॉपर्टी डीलर पर हमला करने के मामले में पुलिस ने 11 वें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीआईए-1 की टीम ने बुधवार शाम को जाटल रोड फौजी नगर से आरोपी रवि निवासी उंटाला को गिरफ्तार किया। वीरवार को आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सीआईए-1 प्रभारी संदीप ने बताया कि आठ सितंबर को जमीनी विवाद में प्रॉपर्टी डीलर सुरेंद्र पर कुछ हमलावरों ने हमला कर दिया था। गोली लगने से वह घायल हो गए। पुलिस ने घायल के भाई की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी। पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग सहित 10 आरोपियों शांति नगर निवासी संदीप, खुखराना गांव निवासी सुमित उर्फ मित्तू, सौंधापुर गांव निवासी विकास उर्फ मोटा, उंटला गांव निवासी दीपक उर्फ दीपू, घरौंडा निवासी रजत उर्फ लवली, खुखराना निवासी सन्नी, नौल्था निवासी अजय और तेज उर्फ तेजबीर व केहर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पूछताछ में रवि का नाम भी सामने आया था। बुधवार शाम को पुलिस ने जाटल रोड फौजी नगर से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वीरवार को आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें