फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी एजेंट अब्दुल मन्नान बांग्लादेश में गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। किडनी प्रत्यारोपण मामले में दिल्ली के शाहीन बाग निवासी फरार एजेंट अब्दुल मन्नान को बांग्लादेश में स्थानीय पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, फेज-थ्री पुलिस ने शनिवार को फोर्टिस अस्पताल में भर्ती मोहम्मद कबीर हुसैन से करीब तीन घंटे तक पूछताछ की। पूछताछ में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे। आशंका है कि रैकेट बड़े स्तर पर काम कर रहा था। पुलिस अफसरों ने मरीज की तबीयत में सुधार होने के बाद ही गिरफ्तार करने की बात कही है। वहीं, सभी आरोपियों की मोबाइल कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। पुलिस पूरे मामले के लिए बांग्लादेश उच्चायोग के भी संपर्क में हैं। हर गतिविधि की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

एसीपी सेंट्रल जोन प्रथम अब्दुल कादिर ने बताया कि बांग्लादेश उच्चायोग ने जानकारी दी है कि मामले का खुलासा होने के बाद आरोपी मन्नान बांग्लादेश पहुंच गया था जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। कादिर ने बताया कि अहमद शरीफ की किडनी कबीर को प्रत्यारोपित होनी थी। पुलिस को शिकायत मिलने पर कबीर का भाई सगीर फरार हो गया था। पूछताछ में कबीर ने बताया कि सगीर और मन्नान ने मिलकर ही अहमद शरीफ से बात की थी। इसके अलावा मन्नान पूर्व में कई लोगों का किडनी प्रत्यारोपण करवा चुका है। उसने तीन लाख रुपये मांगे थे। पूरा प्रकरण बांग्लादेश सरकार के संज्ञान में भी लाया जाएगा, ताकि किडनी रैकेट का पर्दाफाश किया जा सके। मन्नान और बाजुल हक बांग्लादेश से लेकर भारत तक पूरा नेटवर्क तैयार करते थे। किसी भी अस्पताल में यही संपर्क कर मरीज को भर्ती कराते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें