फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 22 वर्षों से फरार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन। बहीन थाना पुलिस ने 22 वर्षों से फरार शस्त्र अधिनियम सहित अन्य संगीन धाराओं के आरोपी जावेद निवासी आली मेव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को 22 जनवरी को ग्रामीणों ने पुलिस हिरासत से छुड़ा कर फरार कर दिया था। अब पुनः आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

बहीन थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि आरोपी को वर्ष 2008 में स्थानीय अदालत द्वारा भगोडा घोषित किया हुआ था। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2003 में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ था। आरोपी के खिलाफ पुलिस हिरासत से फरार होने, अवैध हथियार रखने जैसी संगीन धाराओं में चार केस दर्ज हैं। जिनमें से वह 2007 में पुलिस हिरासत से फरार हो गया था। उल्लेखनीय है कि 22 जनवरी को भी बहीन थाना पुलिस ने आरोपी जावेद को आली मेव गांव में छापा मारकर गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी को गांव वालों ने छुड़ा लिया था। पुलिस ने सरकारी कामों में बाधा डालने एवं पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट करने का मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी ताहिर को गिरफ्तार कर लिया था। थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए दबिश दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें