फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नौकरी के नाम पर 5.70 लाख ठगने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-142 थाने में पीड़ित ने नौकरी के नाम पर 5.70 लाख ठगने और पैसे वापस मांगने पर थाना प्रभारी बनकर धमकी देने का आरोप लगाते हुए दो नामजद समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पीड़ित रोहित शर्मा ने आरोप लगाया है कि अशोक मास्टर व शिव सिंह ने करीब 10 दिन पहले उसे नौकरी दिलाने का भरोसा दिलाया था। इसके बदले 5.70 लाख रुपये लिए। नौकरी नहीं लगने पर उसने आरोपियों से पैसे मांगे तो 14 जुलाई को दोनों आरोपियों ने उसे बुलाया। वहां दोनों ने 4 दिन का समय देने की बात कहीं। आरोप है कि उन्होंने भरोसे के तौर पर अपनी कार दे दी। इसके बाद आरोपियों ने थाना प्रभारी बनकर फोन किया और उसे बुलाया। थान प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें