ग्रेटर नोएडा। बिसरख कोतवाली क्षेत्र की महिला ने चाचा के लड़के पर नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोपी लगाकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। मूलरूप से बिहार के मधेपुरा निवासी रीना देवी 20 साल से ग्रेनो वेस्ट के चिपियाना बुजुर्ग स्थित पंचशील कॉलोनी में रहती हैं। उनका आरोप है कि 17 जून को उनकी 15 साल की बेटी कहीं चल गई। उन्हाेंने बताया कि पूछताछ में पता चला कि उसके चाचा का बेटा सोनू राम उनकी बेटी को अपने साथ ले गया है। काफी तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चला। कोतवाली के प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी और किशोरी की तलाश की जा रही है। ब्यूरो