बरेली के ध्यानार्थ
अदालत के आदेश पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
ग्रेटर नोएडा। थाना ईकोटेक-1 क्षेत्र में एक निजी कंपनी में काम करने वाली युवती के अपहरण का आरोप लगाते हुए परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। अदालत के आदेश पर यह रिपोर्ट दर्ज हुई है। मूलरूप से बरेली के रहने वाले पीड़ित का परिवार गांव हल्दौनी में रहता है। पीड़ित ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी उद्योग केंद्र स्थित एक कंपनी में काम करती है। 14 फरवरी को वह घर से काम करने गई थी लेकिन इसके बाद घर नहीं लौटी। कंपनी में काम करने वालों और युवती की सहेलियों से जानकारी की तो पता चला कि हरदोई का रहने वाला एक युवक उसे ले गया है। युवक के स्थानीय ठिकाने पर जाकर पता किया तो वह वहां नहीं था। अदालत के आदेश पर आरोपी प्रदीप के खिलाफ अपहरण की रिपोर्ट दर्ज की गई है। ब्यूरो