फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: घर में घुसकर महिला से अभद्रता का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में घुसकर महिला से अभद्रता का आरोप
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। विधि विहार सोसाइटी में घर में घुसकर महिला से अभद्रता, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित की तहरीर पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने नामजद आरोपियों समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोसाइटी निवासी भोपाल सिंह खारी ने बताया कि 30 जून की रात वह घर पर मौजूद थे। इसी दौरान दादरी निवासी ऋषभ और सन्नी अपने साथ अलीगढ़ निवासी मन बेदी, रम बेदी और 20-25 अन्य लोगों को लेकर घर में घुस आए। आरोप है कि आरोपियों ने कहा कि उनकी बहन घर में मौजूद है और पूरे घर की तलाशी लेने लगे। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उनकी पत्नी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। कोतवाली प्रभारी उमेश नैथानी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें