फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अधिक रुपये वसूलने का आरोप

Tue, 17 Nov 2026 09:54 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा (संवाद)। कस्बे के प्रभुपुरा स्थित एक गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं से होम डिलीवरी के नाम पर अतिरिक्त रुपये वसूलने और कम वजन का सिलेंडर देने का आरोप लगा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि एजेंसी से समय पर सिलेंडर नहीं मिल पा रहा है। वहीं, गांवों में होम डिलीवरी करने वाले कर्मचारी निर्धारित कीमत से अधिक रुपये ले रहे हैं। खेड़ा मोहम्मदाबाद गांव निवासी रमेश शर्मा, अनिल कुमार व लवकुश भाटी, भाईपुर निवासी चंद्रपाल, पिंटू व मनोज तथा मेहंदीपुर निवासी जमील और फुरकान ने बताया कि उनके घरेलू गैस कनेक्शन रबूपुरा स्थित इसी एजेंसी पर हैं।उपभोक्ताओं के अनुसार, एक घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 940 रुपये होने के बावजूद होम डिलीवरी करने वाले उनसे 1,000 रुपये तक वसूल रहे हैं। इस तरह प्रत्येक सिलेंडर पर 60 रुपये तक अतिरिक्त लिए जा रहे हैं। आरोप है कि अतिरिक्त रुपये देने का विरोध करने पर कर्मचारी सिलेंडर देने से इनकार कर देते हैं। उपभोक्ताओं ने यह भी आरोप लगाया कि सिलेंडर की कीमत से अधिक रुपये लेने के साथ ही उसमें एक से दो किलोग्राम तक गैस कम निकलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें