- सेक्टर-55 के ए ब्लॉक मार्केट के प्रवेश द्वार पर हादसे का खतरा, आरडब्ल्यूए ने की मरम्मत की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-55 के ए ब्लॉक मार्केट के प्रवेश द्वार पर नाली की टूटी जाली लोगों के लिए खतरा बनी हुई है। लंबे समय से क्षतिग्रस्त जाली की मरम्मत नहीं होने के कारण यहां हादसे का खतरा बना हुआ है। हाल ही में नाली की टूटी जाली लगने से एक बच्चा घायल हो गया। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी है।
शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष सत्यनारायण गोयल ने बताया कि मार्केट के प्रवेश द्वार पर होने के कारण यहां दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। जाली क्षतिग्रस्त होने से बच्चों और बुजुर्गों के लिए खतरा बना हुआ है। इस संबंध में कई बार मेंटेनेंस टीम को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं कराई गई। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि नाली की जाली और आसपास के क्षतिग्रस्त हिस्से को जल्द ठीक कराया जाए। मरम्मत होने तक मौके पर बैरिकेडिंग कराई जाए।