गौतम बुद्ध नगर जिले के दनकौर थाना क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के पर हादसा हुआ है। दिल्ली से वाराणसी जा रही डबल डेकर बस मंगलवार देर रात अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में सवार 60 यात्रियों में से 14 घायल हो गए।
उपचार के लिए घायल आदर्श पंडित, विनय सिंह, विनोद कुमार, महेंद्र सिंह, अशोक यादव, सचिन सिंह, मनोज कुमार, सक्षम, सुप्रिया, अरिभा, नसरीन बानो, दीपाली राय, शशी और सामरा को जिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे का कारण बस के ऊपर लोड अधिक सामान बताया जा रहा है। तेज रफ्तार में ओवरटेक करने के दौरान अनियंत्रित होकर बस पलट गई। बस पलटने से रात में यातायात भी प्रभावित हुआ, मौके पर पहुंची दनकौर पुलिस ने यातायात सुचारू कराया।