वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
तावड़ू। उपमंडल के अंतर्गत नूंह-तावडू पहाड़ घाटी के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संजय निवासी वार्ड नंबर-11 तावडू ने बताया कि वह कैंटर से नूंह से तावड़ू आ रहा था। उसके वाहन के आगे उसका भाई नरेंद्र बाइक से साथी नितेश आ रहे थे। जब वह तावड़ू थाने की सीमा के अंतर्गत पहाड़ में चोर चबूतरा से आगे पहुंचे तो अचानक सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे नरेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नितेश को उपचार के लिए नूंह नलहड़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है। संवाद