नोएडा। दशहरा के अवकाश के बाद शुक्रवार से स्कूल खुल रहे हैं। हालांकि कुछ स्कूलों ने सोमवार से कक्षाएं शुरू करने का निर्णय लिया है। महर्षि विद्या मंदिर के प्रिंसिपल उमेश सिंह सेंगर ने बताया कि उनके स्कूल में शुक्रवार से नियमित कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। विश्वभारती पब्लिक स्कूल में भी नियमित कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। डीपीएस, सिटी पब्लिक स्कूल में सोमवार से कक्षाएं संचालित होंगी। पंचशील बालक इंटर कॉलेज और महामाया बालिका इंटर कॉलेज में छह अक्तूबर से कक्षाएं चलेंगी।