ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने कार की टक्कर से हुए एक हादसे को लेकर बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। पीड़ित अंकित राज ने बताया कि वह अपनी क्लासमेट के साथ बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान कार चालक अमन चौधरी ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अंकित की दाएं पैर की हड्डी टूट गई, जबकि उसकी साथी ज्योति को भी गंभीर चोटें आईं हैं। घायलों का उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार, आरोपी चालक ने टक्कर मारने के बाद दो अन्य लड़कियों को भी कार से घायल कर दिया। कोतवाली प्रभारी सर्वेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।