फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: महागुन मायवुड्स सोसायटी में हादसा, 21वीं मंजिल से गिरकर 13 वर्षीय बच्ची की मौत

Fri, 23 Oct 2026 02:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

ग्रेटर नोएडा में बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित महागुन मायवुड्स सोसायटी में शुक्रवार को एक दुखद घटना हुई। यहां 13 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच इसे आत्महत्या का मामला मानकर छानबीन कर रही है।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा में बिसरख कोतवाली क्षेत्र स्थित महागुन मायवुड्स सोसायटी में शुक्रवार को एक दुखद घटना हुई। यहां 13 वर्षीय बच्ची की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस की प्रारंभिक जांच इसे आत्महत्या का मामला मानकर छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बच्ची सोसायटी की 21वीं मंजिल से नीचे गिर गई थी। गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना बिसरख को शुक्रवार को मीमो के माध्यम से बच्ची के मृत अवस्था में अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिली। स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। घटना के बाद सोसायटी में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बच्ची के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने परिजनों से भी घटना के संबंध में जानकारी ली है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

पारिवारिक पृष्ठभूमि और प्रारंभिक जानकारी
पुलिस को परिजन ने पूछताछ में बताया कि बच्ची आठवीं कक्षा में पढ़ती थी। परिवार मूलरूप से फर्रुखाबाद का रहने वाला है। बच्ची के पिता एक आईटी कंपनी में काम करते हैं। यह परिवार की इकलौती बेटी थी। बच्ची की मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है।
विज्ञापन


घटना का संभावित कारण और पुलिस की कार्रवाई
परिजनों के अनुसार, कल किसी बात को लेकर मां ने बच्ची को डांटा था। इसी कारण सुबह तीन से चार बजे के बीच बच्ची ने यह कदम उठाया। मामले में परिजन ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। अधिकारी मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें