दादरी। बादलपुर गांव में उम्मीद संस्था ने दिव्यांगों तथा वृद्धों को सहायक उपकरण वितरित किए। संस्था के संस्थापक डॉक्टर देवेंद्र कुमार नागर एवं कपिल प्रधान ने बताया कि दिव्यांगों को इलेक्ट्रिक स्कूटी, सात छड़ी, तीन व्हीलचेयर, चार श्रवण यंत्र तथा पांच घुटने एवं कमर की बेल्ट प्रदान की गईं। इस मौके पर हुकम सिंह, ब्रह्म सिंह आदि उपस्थित रहे । ब्यूरो