नोएडा (संवाद)। सेक्टर-105 में आरडब्ल्यूए की ओर से बैसाखी पर्व का भव्य आयोजन किया गया। अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय व दीपक शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश हुआ, जिसकी हजूरी में आसा की वार का मधुर कीर्तन किया गया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने सामूहिक अरदास कर सुख-समृद्धि की कामना की। महासचिव राजीव दुबलिश ने बताया कि बैसाखी खालसा पंथ की स्थापना का प्रतीक है।