फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शिक्षाविदों ने नई शिक्षा नीति पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-62 स्थित आईएमएस में शनिवार को प्रिंसिपल मीट का आयोजन किया। इसमें दिल्ली, फरीदाबाद, मेरठ, पंजाब, नोएडा, ग्रेटर नोएडा व गाजियाबाद के लगभग 100 स्कूलों के प्रिंसिपल, शिक्षाविद व शिक्षा विशेषज्ञ शामिल हुए। चर्चा के दौरान नई शिक्षा नीति के अंतर्गत स्किल बेस्ड लर्निंग, क्रिएटिव एजुकेशन मॉडल, डिजिटल लर्निंग व विद्यार्थियों के समग्र विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार साझा किए गए। आईएमएस के वाइस प्रेसिडेंट चिराग गुप्ता ने कहा कि वर्तमान समय में केवल अंकों पर आधारित शिक्षा पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यार्थियों को तकनीकी ज्ञान, कौशल विकास और व्यावहारिक शिक्षा पर भी ध्यान देना चाहिए। आईएमएस के सलाहकार प्रोफेसर डॉ जेके शर्मा ने कहा कि नई शिक्षा नीति का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल परीक्षा तक सीमित न रखकर उन्हें व्यावहारिक व रोजगारपरक शिक्षा प्रदान करना है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें