नोएडा। भंगेल स्थित महर्षि विद्या मंदिर में हनुमान जयंती के मौके पर बृहस्पतिवार से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत हुई। इस मौके पर शिक्षकों और विद्यार्थियों ने 11 बार हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। कार्यक्रम की शुरुआत पूजन, प्राणायाम और भावातीत ध्यान के साथ हुई। बाल वाटिका के बच्चों का टीका लगाकर स्वागत किया गया। वहीं, भजनों की प्रस्तुतियां भी दी गईं। इस मौके पर प्रधानाचार्य उमेश सिंह सेंगर अनुराधा अगस्ती, वेद प्रकाश, रविंद्र, निवेदिता आदि मौजूद रहे।