फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिवाली उत्सव में छात्रों को दिया एकेडेमिक एक्सेलेंस मेडल

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-78 स्थित महागुण मॉडर्न सोसाइटी में दो दिवसीय दिवाली मेले का आयोजन किया गया। रविवार को दूसरे दिन सोसाइटी के ऐसे बच्चों को सम्मानित किया गया जिन्होंने 2025 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 85 प्रतिशत से अधिक नंबरों से उत्तीर्ण की थी। इस दौरान उन्हें एकेडेमिक एक्सेलेंस का मेडल देकर सम्मानित किया गाय। सोसाइटी के एओए अध्यक्ष वाईपी गुप्ता ने बताया कि इस मेले में लगभग 60 से अधिक दुकानें भी युवाओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। इसमें विभिन्न प्रकार के फूड स्टॉल, फैब्रिक्स, वुडन डेकोरेशन आइटम सेल्फ हेल्प ग्रुप्स के स्वदेशी प्रोडक्ट्स ने सबको प्रभावित किया। इस अवसर पर सोसाइटी की सक्रिय सीनियर सिटीजन सविता गुप्ता ने 100 से अधिक बच्चों के अलग अलग ग्रुप में डांस कराए। इवेंट मैनेजमेंट कंपनी की ऑर्गनाइजर मोनिका चौहान ने डीजे, रेडियो जॉकी के साथ ही एंकरिंग की। इस अवसर पर नोएडा महानगर के पूर्व जिला अध्यक्ष बीजेपी एवं वर्तमान में क्षेत्रीय जीएसटी संयोजक मनोज गुप्ता, सेक्टर-113 के एसएचओ गोपाल कृष्ण, सोहरखा चौकी प्रभारी हरि मोहन दीक्षित, बीजेपी पूर्व मंडल अध्यक्ष पंकज झा और सोसाइटी के एओए बोर्ड के सभी पदाधिकारी भी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें