नोएडा। टप्पेबाजों ने बातों में उलझाकर रुमाल सुंघाकर बेहोश कर एक अस्पताल कर्मी की अंगूठी और नकदी गायब कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। बरौला निवासी राहुल कुमार ने पुलिस से शिकायत की है कि वह सेक्टर-27 स्थित विनायक अस्पताल में काम करते हैं। कुछ दिन पहले दोपहर दो बजे के करीब अस्पताल से निकलकर सेक्टर-18 की तरफ पैदल ही जा रहे थे। अचानक से दो अज्ञात लोग पीछे से आए और राहुल से पता पूछने लगे। राहुल पता बताने के लिए कुछ समय के लिए रुक गए। दोनों युवकों ने राहुल को अपनी बातों में काफी देर तक उलझाए रखा। इसके बाद रुमाल सुंघाकर बेहोश कर दिया। दोनों ने राहुल की तीन अंगूठी और 20 हजार रुपये की नकदी लूट ली। कोतवाली सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ला का कहना है कि इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद