नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रों की मांगों को लेकर बीते 15 दिन से चल रहा विरोध प्रदर्शन अब भूख हड़ताल में बदल गया है। प्रशासन के खिलाफ़ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और एबीवीपी नेतृत्व वाले दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ ने सोमवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी है। एबीवीपी का कहना है जब तक मांगें नही मानी जाती तब तक यह हड़ताल जारी रहेगी।
भूख हड़ताल पर बैठने वालों में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह एवं सचिव मित्रविंदा करनवाल के साथ-साथ अन्य छात्र शामिल हैं। डीयू छात्र संघ उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि हम बार बार छात्रों की समस्याओं को लेकर प्रशासन से बातचीत करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सुनवाई नही हो रही। हमें विवश होकर भूख हड़ताल का रास्ता चुनना पड़ा है। अब जब तक हमारी मांगे मानी नही जाती, तब तक यह हड़ताल खत्म नही होगी। ब्यूरो