फोटो26कासगंज में धरना देते एबीवीपी कार्यकर्ता ।स्रोत:विज्ञप्ति
- फोटो : 1
कासगंज। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सेंट जोसफ स्कूल में समारोह के दौरान अभिभावक से अभद्रता का आरोप लगाते हुए बुधवार को धरना दिया। कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। जिला संयोजक शिवांक नायक ने कहा कि बीते दिनों सेंट जोसफ में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान फादर सिरिल प्रकाश मोरिस ने अभिभावकों से अभद्रता की। इस तरह की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जा सकती। विद्यालय के फादर अभिभावकों से माफी मांगें। यदि ऐसा नहीं हुआ तो परिषद आंदोलन करेगी। विद्यालय गेट पर परिषद के धरना मिलने की सूचना पर सीओ आंचल चौहान और कोतवाली पुलिस पहुंच गई। जानकारी मिलने पर तहसीलदार बलवंत उपाध्याय मौके पर आ गए। परिषद कार्यकर्ताओं ने उनको ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान नगर विस्तारक ध्रुव गंगवार, यश मिश्रा, हिमांशु लोधी, कृष्णा माहेश्वरी, ज्योतिर्मय शर्मा, विष्णु, मयंक यादव, निखिल आदि मौजूद रहे। विद्यालय के फादर ने बताया कि अभिभावक से किसी प्रकार की अभद्रता नहीं की गई। अभिभावक को गलतफहमी हो गई। उनसे बातचीत करने के बाद मामला सुलझा लिया गया है।