फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: एबीवीपी ने घटना को बताया दुखद

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. बी. आर अंबेडकर कॉलेज मामले को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण बताया। प्रदेश मंत्री सार्थक शर्मा के अनुसार एक प्रोफेसर द्वारा राजनैतिक द्वेष के चलते छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज एवं मारपीट जैसी घटनाएं की गईं। प्रोफेसर पर पहले भी कॉलेज परिसर में खुलेआम धूम्रपान, मद्यपान करने एवं छात्रों को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लग चुके हैं। जब इस घटना की शिकायत डूसू से की गई तो एबीवीपी नीत डूसू अध्यक्ष आर्यन मान और संयुक्त सचिव दीपिका झा छात्रों की समस्या को लेकर कॉलेज पहुचे। इस दौरान प्राचार्य से वार्ता के समय प्रोफेसर द्वारा संयुक्त सचिव दीपिका झा के प्रति अभद्र टिप्पणी व गाली-गलौज की गई, जिससे यह स्पष्ट प्रतीत हो रहा था की वह प्रोफेसर आज भी नशे की हालत में था। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें