फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिवाली के बाद बड़ा आंदोलन चलाने की किसान संगठन ने दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा (संवाद)। रोनीजा गांव में चल रहे भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के धरने के दौरान किसान संगठन के नेताओं ने दिवाली के बाद बड़ा आंदोलन चलाने की चेतावनी दी है। किसान नेता मास्टर श्यौराज और टीकम सिंह ने धरने के दौरान पुलिस की कार्य शैली पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि अब पुलिस-प्रशासन अत्याचार कर रही है। आरोप है कि राजनीति का शिकार होकर शांति पूर्वक चल रहे धरने को कुचलने के लिए रणनीति प्रशासन बना रहा है। ऐसे में दिवाली और छठ आदि पर्व होने के बाद किसान संगठन एक बड़ा आंदोलन करेगा। इस दौरान शिबू मुखिया, गजब प्रधान, राजन सिंह, हरिओम सिंह, सुनील भाटी, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें