ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित फ्यूजन होम्स सोसाइटी में बुधवार रात बच्चे को बैडमिंटन रैकेट से पीटने के मामले में पिता ने आरोपी पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। बच्चे के पिता पुरुषोत्तम का कहना है कि बैडमिंटन न खिलाने पर युवक ने उनके बेटे से मारपीट की थी। इसमें उसका सिर और गाल फट गया। साथ ही, सोसाइटी के अन्य लोग भी इस घटना के बाद से डरे हुए हैं। पिता पुरुषोत्तम ने बताया कि शनिवार को बिसरख कोतवाली में जाकर दोबारा से इस मामले पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। ब्यूरो