दहेज हत्या में फरार सास गिरफ्तार
दनकौर संवाद। जमालपुर गांव में करीब 10 दिन पहले दहेज के लिए महिला की हत्या के मामले में फरार सास सुरेश को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस इससे पहले दो अन्य आरोपियों को जेल भेज चुकी है। ईकोटेक-1 कोतवाली क्षेत्र के बरसात गांव निवासी भोलू का आरोप है कि 8 जुलाई को दहेज में प्लॉट और फॉर्च्यूनर गाड़ी की मांग को लेकर उनकी बहन पूजा की ससुरालियों ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। पुलिस का कहना है कि अभी तीन आरोपी फरार हैं।