आईपीएस समेत करीब 10 पुलिसकर्मी संक्रमित
नोएडा। पुलिस विभाग में आईपीएस समेत कई कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। पुलिस आयुक्त ने साफ शब्दों में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को कोविड-19 का पालन करते हुए ही काम करने के निर्देश दिए है। अधिकारियों ने बताया कि तीन से चार दिन में एक आईपीएस अफसर, एक बाबू समेत करीब 10 कर्मियों कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है जो इस समय अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं और कुछ होम आइसोलेशन में हैं। पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वह कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए ही काम करेंगे। यदि कोई पुलिसकर्मी उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी पुलिसकर्मी में कोरोना के लक्षण मिलते हैं तो वह तुरंत जांच कराए और होम आइसोलेशन करते हुए सूचना दे।
एसीपी एक और तीन सर्किल का चार्ज
कोरोना संक्रमण से ग्रस्त एक अधिकारी छुट्टी पर चले गए और दूसरे सर्किल के अधिकारियों ने अभी ड्यूटी ज्वाइन नहीं की है। इस कारण एसीपी रजनीश कुमार वर्मा पर नोएडा जोन में द्वितीय सर्किल का कार्यभार है। सर्किल तीन के एसीपी का तबादला होने के कारण जिस अधिकारी की नियुक्ति हुई थी उन्होंने अभी ज्वाइन नहीं किया। जबकि एक अन्य एसीपी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं, तो उनका भी कार्यभार एसीपी द्वितीय को दिया गया है। इस तरह अब नोएडा जोन के तीन एसीपी का जिम्मा एसीपी रजनीश वर्मा पर ही है।