फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अभिषेक के पिता बोले- साजिश में पांडेय दंपती के साथ और भी लोग शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
अभिषेक गुप्ता के पिता नीरज गुप्ता ने कहा है कि उनके बेटे की हत्या की साजिश में पांडेय दंपती के साथ कुछ अन्य कद्दावर लोग भी शामिल हैं। पुलिस से अनुरोध है कि इस घटना में शामिल सभी लोगों के विषय में जानकारी जुटाकर कार्रवाई की जाए। बिलखते हुए नीरज ने यह बात अंतिम संस्कार के बाद मीडिया से कही।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पूजा शकुन उनके गांव की बेटी है। हमारा इनके परिवार का अच्छा नाता रहा है। बेटे ने हमसे कहकर अपने दो शोरूम खोल लिए। पांडेय दंपती के कहने पर उन्हें पार्टनर नहीं बनाया तो इन्होंने मुकदमे में फंसाना शुरू किया। गोमत के पवन नाम के ग्राहक के जरिये धोखाधड़ी करने का आरोप लगाकर एसएसपी के यहां शिकायत दिलाई।

नीरज के अनुसार उन्हें पिछले कुछ समय से इनकी गतिविधियां ठीक नहीं लग रही थीं। हमने शोरूम का शुभारंभ अन्य लोगों से करा लिया था। उसके बाद हमारे पास दूसरे शोरूम को खुलवाकर खुद इन्होंने उसका शुभारंभ किया। इसी वजह से पिछले दस दिन से नीरज खुद अपने बेटे के पास रुके हुए थे। कपड़े गंदे होने पर वह बेटे व भतीजे को लेकर शुक्रवार को गांव जा रहे थे। तभी यह हत्या की गई। नीरज का आरोप है कि पूजा ने उनके बेटे को इस कदर चंगुल में फंसा रखा था कि उसकी शादी नहीं होने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें