फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाठीचार्ज के विरोध में आशा कार्यकर्ताओं ने जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। शहर के गांधी पार्क में बृहस्पतिवार को आशा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान सैकड़ों वर्करों ने 20 अक्तूबर को करनाल में पुलिस द्वारा की गई लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन किया। सीटू के जिला प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि वर्तमान सरकार कर्मचारियों के हितों की अनदेखी कर रही है। इसलिए कर्मचारियों में सरकार के प्रति रोष है। मांगों को पूरा कराने के लिए सरकार सिर्फ आश्वासन दे रही है। जबकि मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उन्हें तीन बार मिलने का समय दिया, लेकिन वह प्रतिनिधिमंडल से नहीं मिले।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण आज हर विभाग के कर्मचारियों में रोष है। जिस तरह से सरकार ने करनाल में महिलाओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज करवाई, उसकी जितनी निंदा की जाए कम है। सरकार को कर्मचारियों के हितों की रक्षा करनी चाहिए, लेकिन भाजपा सरकार उनके हितों को नजरअंदाज कर रही है। इसका खामियाजा सरकार को भुगतना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अगर सरकार उनकी विभिन्न मांगें नहीं मानती है तो आशा वर्कर प्रदेश में सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेंगी। मौके पर मुख्य रूप से रग्री नगीना, सविता जैन आरती नगीना, मुकेश मरोड़ा, गायत्री नूंह, सविता तावडू और लैला प्रवीन बीवां सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें