फोटो
नोएडा संवाद। राजस्थान के जयपुर में 42 वीं सब जूनियर राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में बृहस्पतिवार को तैराक आरोही रॉय अपने वर्ग में टॉप-10 में स्थान बनाने में सफल रहीं। प्रतियोगिता में देशभर के बेहतरीन तैराक हिस्सा ले रहे हैं, जिससे हर स्पर्धा बेहद चुनौतीपूर्ण रही। गौतमबुद्ध नगर स्विमिंग एसोसिएशन के सचिव सुरेश देशवाल ने बताया कि खिलाड़ियों ने अपनी क्षमता के अनुरूप प्रदर्शन किया।