फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्रदर्शनी में आराध्या का मॉडल अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में जेपी स्कूल की आराध्या वाधवा के मॉडल को प्रथम स्थान हासिल हुआ। वहीं दूसरे स्थान पर विशाल इंटरनेशनल स्कूल के छात्र आदिश जैन और तीसरा स्थान पंचशील बालक इंटर कॉलेज के छात्र मनोज रहे। सांत्वना पुरस्कारों में महामाया बालिका इंटर कॉलेज व एसडीआरवी कान्वेंट स्कूल के विद्यार्थी रहे। सेक्टर-91 स्थित पंचशील बालक इंटर कॉलेज में शुक्रवार को आयोजित प्रतियोगिता में 11 स्कूलों के विद्यार्थी शामिल हुए। शिक्षा विभाग की जिला समन्वयक अर्चना शिरोमणि, एआरपी मनीषा श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रदर्शनी लगाई गई। जिसका उद्घाटन गाजियाबाद के क्षेत्रीय विज्ञान व प्रौद्योगिक केंद्र के वैज्ञानिक अधिकारी डॉ सुरेश चंद्र शर्मा ने किया। प्रदर्शनी में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने विज्ञान और तकनीक से जुड़े विभिन्न विषयों पर कार्यशील मॉडल प्रस्तुत किए। निर्णायक समिति में गलगोटिया यूनिवर्सिटी के सहायक प्रोफेसर अखिल कुमार सिंह, एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. योद्धावीर सिंह और गलगोटिया यूनिविर्सिटी के डिप्टी एचओडी, दिल्ली यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रोफेसर डॉ सीके सेठ, पीजीटी फिजिक्स एके सिन्हा शामिल रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें