फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आप काे झटका, आतिशी के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
रिटर्निंग अफसर ने चुनावी कामकाज में सरकारी गाड़ी के इस्तेमाल की शिकायत दी
विज्ञापन

आप पर पीएम-गृहमंत्री की तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर गलत तरीके से प्रचारित करने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
आप और मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ दो अलग-अलग मामलों में एफआईआर दर्ज हुई है। नई दिल्ली के नार्थ एवेन्यू थाने व दक्षिण-पूर्व जिले के गोविंदपुरी थाने में मामले दर्ज कराए गए हैं। पुलिस के अनुसार, भाजपा नेता प्रवेश वर्मा की ओर से की गई शिकायत के बाद आप के खिलाफ नार्थ एवेन्यू थाने में मामला दर्ज हुआ है। आरोप है कि पार्टी ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री की तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर गलत तरीके से प्रचारित किए हैं। वहीं, मुख्यमंत्री के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मामला 11 जनवरी को दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, भाजपा का कहना है कि प्रचार के दौरान सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों और वीडियो में एआई तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। ऐसे में यह गंभीर आरोप बनता है, क्योंकि यह चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन कर सकता है। दूसरी ओर मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ रिटर्निंग अफसर ने चुनावी कामकाज में सरकारी गाड़ी के इस्तेमाल के लिए शिकायत दी। इसके बाद गोविंदपुरी थाने में 11 जनवरी को एफआईआर की गई। पुलिस का कहना है कि आप का एक्स अकाउंट चलाने वाले से पूछताछ की जाएगी। ये पूछा जाएगा कि सारे वीडियो या पोस्ट किसके कहने पर डाले गए हैं। इसके अलावा भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के खिलाफ जांच के आदेश दिए गए हैं। नई दिल्ली जिला निर्वाचन अधिकारी ने मामला पुलिस के पास भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें