फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आप के महेश कुमार बने दिल्ली के मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
कड़े मुकाबले में आप को 133 व भाजपा को मिले 130 वोट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
आम आदमी पार्टी के देव नगर से पार्षद महेश कुमार दिल्ली के नए मेयर चुने गए हैं। कड़े मुकाबले में आप ने भाजपा को तीन मतों से शिकस्त दी। मतगणना के दौरान वैध पाए गए 263 मतों में से महेश कुमार को 133 वोट प्राप्त हुए, जबकि प्रतिद्वंद्वी भाजपा के किशन लाल को 130 वोट मिले, जबकि दो मत अवैध करार दिए गए। वहीं, चुनाव में आठ सदस्यों ने भाग नहीं लिया। इनमें आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल और कांग्रेस के आठ में से सात पार्षद शामिल थे। मेयर की कुर्सी गंवाने के बाद भाजपा ने डिप्टी मेयर प्रत्याशी का नाम वापस ले लिया। इससे आप के रविंदर भारद्वाज को निर्विरोध डिप्टी मेयर चुना गया। इस वर्ष मेयर पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित था।
मेयर चुनाव में 10 सांसदों, 14 विधायकों और 249 पार्षदों को मतदान करने का अधिकार था। 273 सदस्यों में से आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल आई नहीं, जबकि कांग्रेस के सात पार्षदों ने मतदान का बहिष्कार करते हुए चुनाव प्रक्रिया से दूरी बनाई। वहीं, कांग्रेस पार्षद सकीला बेगम ने पार्टी से इस्तीफा देकर आप का समर्थन किया। इधर, महेश कुमार ने जीत के बाद कहा कि वे दिल्ली के सभी निवासियों को बेहतर सुविधाएं और साफ-सुथरा वातावरण प्रदान करने की दिशा में कार्य करेंगे। वे दिल्ली को स्वच्छ और आदर्श शहर बनाएंगे। उनका कार्यकाल एक साल की जगह मात्र पांच माह का होगा।
विज्ञापन

दरअसल, मेयर चुनाव अप्रैल में होने का प्रावधान है, लेकिन इस वर्ष मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल में होने से मेयर चुनाव कराने की फाइल तय प्रक्रिया के तहत नहीं आने पर उपराज्यपाल ने पीठासीन अधिकारी नियुक्त करने से मना कर दिया था और मेयर पद पर नियुक्त शैली ओबराय को कार्य करने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री पद पर परिवर्तन होने के बाद मेयर चुनाव सात माह बाद हुआ है।
विज्ञापन

आप के रविंद्र भारद्वाज निर्विरोध डिप्टी मेयर चुने
मेयर चुनाव में हार के बाद भाजपा की पार्षद नीता बिष्ट ने डिप्टी मेयर चुनाव से नाम वापस ले लिया, जिससे आप के पार्षद रविंद्र भारद्वाज निर्विरोध डिप्टी मेयर चुने गए। मेयर चुनाव में हार के बाद भाजपा सांसदों और नेताओं ने बैठक की, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि पार्टी डिप्टी मेयर चुनाव में हिस्सा नहीं लेगी। इसके बाद सदन की बैठक शुरू होते ही नीता ने नाम वापस ले लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें