फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गुरुग्राम, मानेसर और फरीदाबाद के निगम चुनाव पूरी मजबूती से लड़ेगी आप

विज्ञापन
कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद आप के नेता और सांसद डॉ. संदीप पाठक
विज्ञापन
आप के नेता और सांसद डॉ. संदीप पाठक ने कार्यकर्ता सम्मेलन में की घोषणा
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

गुुरुग्राम। आम आदमी पार्टी ने घोषणा कर दी है कि गुरुग्राम, मानेसर और फरीदाबाद के होने वाले नगर निगम चुनावों को पार्टी पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी। रविवार को आप के राष्ट्रीय महासंगठन मंत्री और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने यह बात सेक्टर-31 स्थित वेडिंग बेल्ज स्थित समारोह स्थल में हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। वे फरीदाबाद, पलवल, नूंह, रेवाड़ी, गुरुग्राम और महेंद्रगढ़ के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।


डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि अच्छी राजनीति को एक-एक घर और एक-एक व्यक्ति तक पहुंचाना है। प्रदेश में संगठन का पुनर्निर्माण किया जाएगा और कोई भी भाई-भतीजावाद नहीं होगा। उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने के लिए नहीं बल्कि जीतने के लिए लड़ा जाएगा। जितनी ताकत गुजरात और पंजाब में लगाई थी, उससे 10 गुना शक्ति हरियाणा के चुनाव में लगाई जाएगी। कार्यकर्ता को मैपिंग करनी है। सभी को गांव, गली मोहल्ले में जाकर वहां अपना पार्टी का झंडा लगाकर आना है। प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि जल्द ही संगठन में पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने मात्र 6 माह की मेहनत से गुजरात चुनावों में 41 लाख वोट हासिल किए और राष्ट्रीय पार्टी बनी। हरियाणा में अभी डेढ़ साल बाकी है, जीतोड़ मेहनत करेंगे और जीतेंगे। कार्यक्रम में पार्टी के स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें