फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आप ने भाजपा की क्लाउड सीडिंग ट्रायल पर उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। बुराड़ी से आप विधायक संजीव झा ने दिल्ली सरकार की ओर से क्लाउड सीडिंग ट्रायल का दावा करने पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का दावा यकीन के योग्य नहीं है क्योंकि ट्रायल चोरी-छिपे किया गया। क्षेत्रीय विधायक व जनता को जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने पूछा कि बुराड़ी को ही क्यों चुना गया और ट्रायल के प्रभावों के बारे में जनता को क्यों नहीं बताया गया। ट्रायल में इस्तेमाल सिल्वर आयोडाइड की बढ़ती मात्रा से आंख, सांस और त्वचा को नुकसान हो सकता है। बुराड़ी में अधिकांश लोग यूपी-बिहार से हैं जिन्हें भाजपा दोयम दर्जे का मानती है इसलिए प्रभाव छिपाया गया। ट्रायल के दौरान स्थानीय लोगों को कोई चेतावनी नहीं मिली और कोई फ्लेयर फायर या अन्य संकेत दिखाई नहीं दिए। भाजपा सरकार प्रदूषण नियंत्रण के बजाय रील्स और प्रचार पर ध्यान दे रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें