नई दिल्ली। समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने शुक्रवार को पंजाबखोर, जटखोर, कुतुबगढ़, बाजितपुर ठाकरान, नांगल ठाकरान और दरियापुर गांवों में विधायक निधि से स्थापित हाई मास्ट लाइटों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि यह पहल न सिर्फ विकास की दिशा में एक कदम है बल्कि ग्रामीण जीवन की गुणवत्ता सुधारने का भी प्रयास है। अब विकसित गांव विकसित दिल्ली की ताकत बनेंगे। सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना और समाज की अंतिम पंक्ति को विकास की मुख्यधारा में लाना है। गांवों में लगातार सड़कों, स्ट्रीट लाइटों, पार्कों और सामुदायिक भवनों का विकास कार्य किया जाएगा। दिल्ली सरकार गांवों के संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध है। ग्रामीण विकास के बिना विकसित दिल्ली लक्ष्य हासिल करना संभव नहीं है। जिन गांवों में हाई मास्ट लाइटें लगाई गई हैं। वहां नियमित रखरखाव की जिम्मेदारी भी संबंधित विभाग को दी गई है। ब्यूरो