फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मोहल्ला क्लीनिक बंद करने के खिलाफ आप का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। आप ने मोहल्ला क्लीनिक बंद किए जाने के खिलाफ रविवार को विरोध प्रदर्शन किया। करोलबाग के विधायक विशेष रवि व पूर्व मेयर महेश खींची के नेतृत्व में पहाड़गंज क्षेत्र में हुए प्रदर्शन के दौरान आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और बंद क्लीनिकों को तुरंत खोलने की मांग की।विशेष रवि ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार निजी अस्पतालों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से मोहल्ला क्लीनिक बंद कर रही है। अब तक 250 क्लीनिकों पर ताले लग चुके हैं। लोग निजी अस्पतालों में महंगी फीस देकर इलाज कराने को मजबूर हो रहे हैं जबकि आप सरकार के समय घर के पास फ्री इलाज, 170 दवाइयों और 50 से अधिक टेस्ट की सुविधा मिलती थी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें