नई दिल्ली।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह व प्रदेश भाजपा मंत्री हरीश खुराना ने शनिवार को कहा कि दिल्ली में आप प्रत्याशियों को प्रचार में जनता का समर्थन नहीं मिल रहा है। गठबंधन पूरी तरह से परेशान है और नई दिल्ली से प्रत्याशी बदलने की तैयारी है। एक महीने का फीडबैक मिलने के बाद आप को भी पता चल गया है कि समर्थक ही उनका साथ नहीं दे रहे हैं। ऐसे में सोमनाथ की जगह सुनीता केजरीवाल को नई दिल्ली लोकसभा सीट से उतारने के लिए माहौल बनाया जा रहा है। संभावना है कि सुनीता सोमवार को नामांकन कर सकती हैं। भाजपा प्रत्याशी बांसुरी स्वराज की जीत अभी से सुनिश्चित है। भाजपा सातों सीटों पर जीतेगी। जनता सोमनाथ से पूछ रही है कि पत्नी आपके खिलाफ है तो फिर महिलाएं आपके शासन में कैसे सुरक्षित रहेंगी। ब्यूरो