फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पंजाब की बाढ़ को लेकर आप का केंद्र पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली।
विज्ञापन

पंजाब में बाढ़ को लेकर आप ने केंद्र सरकार को घेरा है। बृहस्पतिवार को राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान, मंत्री, विधायक और कार्यकर्ता दिन-रात राहत कार्यों में जुटे हैं लेकिन केंद्र सरकार आंख मूंदे बैठी है। जब पूरी दुनिया पंजाब की बाढ़ देख रही है तो मोदी सरकार सिर्फ रिपोर्ट तैयार करने का बहाना बना रही है। केजरीवाल की अपील पर पार्टी कार्यकर्ता और स्वयंसेवक लगातार लोगों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे पंजाब गए और सिर्फ यह कहकर चले गए कि रिपोर्ट देंगे। इतने दिनों के बाद भी सिर्फ रिपोर्ट पर टालमटोल हो रही है। केंद्र सरकार को भगवंत मान की ओर से मांगे गए राहत पैकेज को तुरंत मंजूरी देनी चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें