फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: शिक्षकों के लिए हुआ सम्मान समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। शिक्षक दिवस के अवसर पर सेक्टर- 46 स्थित ब्रह्माकुमारीज केंद्र की ओर विभिन्न विद्यालयों व महाविद्यालयों में शिक्षकों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसी कम्र में सेक्टर- 55 स्थित एसडी बाल विद्या मंदिर, भवानी शंकर कॉलेज, नवजीवन स्कूल में विशेष कार्यक्रम हुए। ब्रह्माकुमारी केंद्र की प्रभारी वरिष्ठ बीके कीर्ति ने कहा, शिक्षक केवल ज्ञान का प्रसार करने वाले ही नहीं, अपितु एक आदर्श और सशक्त समाज के निर्माण के सूत्रधार हैं। आज की प्रतिस्पर्धी दुनिया में यह और भी आवश्यक हो गया है कि शिक्षा केवल अंकों की दौड़ न होकर, मूल्यों के संचार का माध्यम बने। शिक्षा का उद्देश्य केवल बुद्धि-विकास नहीं, बल्कि आत्म-विकास और चरित्र-निर्माण भी होना चाहिए। कार्यक्रमों के दौरान शिक्षकों को पुष्प व सम्मान पत्र देकर उनके योगदान की सराहना की गई। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें