नोएडा। डाकघर की ओर से रविवार को अलग अलग स्थानों पर शिविर का आयोजन किया गया। गौतमबुद्ध नगर के प्रवर डाक अधीक्षक भूर सिंह मीणा के अनुसार, शहरवासियों को लाभ दिलाने के लिए अलग अलग स्थानों पर शिविर लगाकर डाकघर से जुड़ी लाभकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है। रविवार को सेक्टर 12 स्थित साईं कृपा संस्थान, ग्रेटर नोएडा के अच्छेजा स्थित आरसी ग्लोबल पब्लिक स्कूल, ग्रेनों के सेक्टर 4 स्थित एटीएस होमक्राफ्ट में शिविर लगाए गए। इस दौरान सैकड़ों लोगों ने अपने आधार कार्ड अपडेट कराने के साथ साथ डाकघर की सुकन्या समृद्धि योजना समेत अन्य योजनाओं का लाभ भी उठाया। इस मौके पर डाक कर्मचारी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो