यमुना सिटी। जेवर में दबंगों ने एक युवक को बीच सड़क पर रोककर उसे पीट दिया। आसपास जमा हुई भीड़ देखकर आरोपी वहां से भाग गए। मारपीट में युवक के गंभीर चोटें आईं हैं। उसकी मां ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। गांव साबौता निवासी कृष्णा ने बताया कि 6 मार्च को उनका बेटा दुष्यंत गांव रामनेर से घर लौट रहा था। रास्ते में रमन और अमन समेत दो अज्ञात साथियों ने उससे मारपीट शुरू कर दी। कृष्णा ने बताया कि तीन मार्च को रमन और अमन ने उनके बड़े बेटे नितिन के साथ भी गांव में मारपीट की थी। वहीं पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो