फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं 16 से, परिणाम 30 को

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जनपद के चारों ब्लॉक में संचालित परिषदीय विद्यालयों की वार्षिक परीक्षाएं 16 से 20 मार्च तक होंगी। परीक्षा परिणाम 30 मार्च को घोषित आएंगे। परिणाम घोषित करने के वक्त अभिभावकों को उत्तर पुस्तिकाएं भी दिखाईं जाएंगी। बीएसए राहुल पंवार ने बताया कि परीक्षा दो पालियों में कराई जाएंगी। पहली पाली 9:30 से 11:30 और दूसरी पाली दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक चलेगी। परीक्षा के लिए दो घंटे का समय होगा। बीएसए के अनुसार, कक्षा एक की परीक्षा मौखिक जबकि कक्षा दो और तीन में लिखित और मौखिक दोनों परीक्षाएं होंगी। दोनों का हिस्सा 50-50 प्रतिशत है। वहीं, कक्षा चार और पांच में भी लिखित और मौखिक परीक्षाएं होंगी। लेकिन इनमें दोनों का हिस्सा 70 और 30 प्रतिशत होगा। इसी तरह कक्षा छह से आठ तक 50 अंकों की लिखित परीक्षा ही होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें