फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा के ध्यानार्थ::::: यमुना एक्सप्रेसवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
-करौली बांगर गांव के पास सुबह 4 बजे हुआ था हादसा, दिल्ली से मथुरा लौट रहे थे बाइक सवार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रबूपुरा। कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो पॉइंट से 28 किमी पर करौली बांगर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार केशव उर्फ कृष्णा (20 वर्ष) निवासी मथुरा की मौत हो गई। जबकि बाइक सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का ग्रेटर नोएडा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि मथुरा के थाना नौहझील निवासी केशव उर्फ कृष्णा अपने अन्य साथी दिनेश के साथ बाइक से दिल्ली गए थे। बुधवार सवेरे चार बजे दोनों बाइक पर सवार होकर अपने गांव के लिए यमुना एक्सप्रेसवे से वापस लौट रहे थे। बाइक दिनेश चला रहा था। उन्होंने हेलमेट भी पहना हुआ था। जैसे ही उनकी बाइक यमुना एक्सप्रेसवे की जीरो पॉइंट से 28 किमी दूर करौली बांगर गांव के पास पहुंची तो तभी ग्रेटर नोएडा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल गए। परिजनों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें