दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र की चरनी विहार कॉलोनी में 20 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे दोस्त के घर मिठाई देने जा रहे शंकर विहार कॉलोनी निवासी निशांत शर्मा से कुछ लोगों ने मारपीट की। उन्होंने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि विशाल चौधरी और उसके साथी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।