फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गर्भवती और बुजुर्ग से मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जैतपुर वैशपुर निवासी अमन रावल ने पुलिस उपायुक्त से गर्भवती पत्नी और बुजुर्ग पिता से मारपीट की शिकायत की है। उन्होंने कहा कि 17 अक्तूबर की सुबह वह अपने पिता की दुकान के बाहर पत्नी कविता सिसोदिया और पिता रमेश रावल के साथ खड़े थे। तभी वाहन ने उनकी खड़ी कार को पीछे से टक्कर मार दी। विरोध पर 8-10 लोगों ने हमला कर दिया। जब उसकी पत्नी ने बीच-बचाव किया तो उसे पीटा गया। पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। पिता को सिर पर गंभीर चोटें आईं। आरोपी लगातार जान से मारने की धमकियां दे रहे हैं। दिवाली के दिन भी आरोपी उसके घर पहुंचे और चचेरे भाइयों के साथ मारपीट की। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि मामले में दोनों पक्षों की ओर से एनसीआर दर्ज है। गंभीर चोट के आरोप निराधार हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें